रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर : इस बार बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में बैंकाक के अरुण मंदिर में बड़ी दुर्गा महारानी विराजेंगी। यहां अरुण मंदिर की तरह भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। झारखंड राज्य के ग्रीडी जिला से आये कारीगर पंडाल को बनाने के लिए दो महीने से जुटे हैं।पंडाल सप्तमी पूजा तक तक बनकर तैयार हो जाएगा, यह पंडाल मुंगेर ही नहीं बल्कि पूर्वी बिहार कई जिलों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही मां का दर्शन करने के लिए आने वाले लोग कैलाश पर्वत का भी श्रद्धालु दीदार करेंगे। 100 फीट ऊंचाई और 150 फीट चौड़े पर्वत पर देवों के देव महादेव का दीदार करेंगे। सड़क से मां तक पहुंचने के लिए यूपी के कलाकारों की शीशे की नक्काशी भी देखने को मिलेगा। कलाकार एलइडी गेट का भव्य रूप देने में जुटे हैं। श्रद्धालु इसी से प्रवेश करेंगे और बड़ी दुर्गा महारानी का दर्शन करेंगे। वही अरुण मंदिर का पंडाल का निर्माण कर रहे कारीगर ने बताया की 30 लोग मिलकर इसका निर्माण कर रहे है। 130 फिट ऊँचा बनाने के लिए 15 हजार बांस से पंडाल का स्ट्रक्चर तैयार किया उसके बाद चारो और लकड़ी के बीट बनाकर उस पर कपड़ा लगया जा रहा है।कारीगरों ने बताया की अरुण मंदिर के फोटो को देखकर इस पंडाल को बना रहे है उन्होंने कहा की यह पंडाल जब पूरी तरह बन जायेगी तो यह यंहा के लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
वही पंडाल का निर्माण कर रहे कारीगर मो लतीफ ने बताया की दस साल से हम लोग कल्याणपुर आ रहे है और सभी लोग मिलजुल कर निर्माण कार्य कर रहे एक भाई चारे के साथ हम लोग काम करते है।
कल्याणपुर का दुर्गापूजा महोत्सव का इतिहास काफी पुराना है। 362 वर्ष से ज्यादा समय से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है आयोजक प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डा. नीतीश दुबे बताते हैं कि महारानी की कृपा से ही यहां हर बार दुर्गा पूजा महोत्सव काफी धूमधाम से होता है। उन्होंने बताया कि पिछले बार बुर्ज खलीफा की तर्ज पर भव्य पंडाल बना था। इस बार बैंकाक के अरुण मंदिर की तरह पंडाल का निर्माण हो रहा है। एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पूजा में पहुंचते हैं। पिछले बार भीड़ नियंत्रण में परेशानी हुई थी, इस बार कुछ विशेष व्यवस्था की गई है। चार अलग-अलग निकास द्वार बनाए गए हैं। साथ ही वर्षा को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल भी बन रहा है। इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव में बच्चे नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
कल्याणपुर में हर वर्ष भव्य पंडाल बनाया जाता है। यहां की खूबसूरती और लाइटिंग का कोई जवाब नहीं है। कल्याणपुर में दुर्गा पूजा का मुंगेर ही नहीं आसपास के कई जिलों के लोग इंतजार करते हैं। मुंगेर के अलावा भागलपुर, बांका, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, पूर्णिया से भी लोग पहुंचते हैं। परिवार के साथ लोगों का लुत्फ और पूजा करने पहुंचते हैं। इस बार भी काफी भीड़ होगी।




