मोकामा में किसान की पीट पीट कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव में एक अधेड़ किसान उमेश राय की दबंगों ने लोहे के पंजे से गोद कर और राड,लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी।इस घटना के बाद गांव में भारी तनाव बना हुआ है।आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।मोकामा पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं लोगो को समझा बुझाकर जाम हटवाया, वहीं इस घटना में फरार दस आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है!

Join us on: