बेगूसराय-ससुराल आये दामाद की हाथ पैर बांधकर पिटाई, पहुँच गया अस्पताल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

-बेगूसराय में मामूली विवाद के कारण एक युवक को ससुराल वालों ने बंधक बनाकर हाथ पैर बांधकर जमकर बेहरमी से पिटाई की। हालांकि युवक अपने ससुराल वालों से लगातार रहम की भीख मांगते रहा लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई,और बेहरमी से हाथ पैर बांधकर पीटाई की जाती रही, यह पूरा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र सकारवासा गांव की है। इस घटना के संबंध में पीड़ित अमरजीत महतो ने बताया है कि हम सकरवासा पंचायत भवन के पास बैठे हुए थे। तभी दो युवक के साथ मेरे ससुर शंकर महतो पहुंचे। और जबरन ससुराल चलने के लिए कहने लगे। जब इसका विरोध मेरे द्वारा किया गया तो तभी जबरदस्ती मारपीट करते हुए वहां से जबरन उठाकर अपने घर लाया। उन्होंने बताया कि घर में हाथ पैर बांध दिया और सभी लोग मिलकर बेहरमी से पिटाई करने लगे। मैंने लगातार अपने आप को बचाने का प्रयास किया लेकिन रात भर वे लोग पीटते रहे । उन्होंने बताया है कि जब सुबह मेरे घर से कुछ लोग आए तो उन लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह अपने ससुराल से भाग कर जान बचाई और चेरिया बरियारपुर थाना पर पहुंच कर घटना की जानकारी दी, पीड़ित अमरजीत महतो ने बताया है की पत्नी के साथ मामूली विवाद था। इसी विवाद के कारण मेरे ससुर दो युवक के साथ मुझे जबरन उठा लिया और रात भर लाठी डांटे से हाथ पैर बांधकर पीटता रहा। वहीं चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बाइट- अमरजीत महतो,पीड़ित

Join us on: