रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया: नरकटियागंज में किन्नरों का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी जंग में उतरीं माया रानी।
बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज विधानसभा चुनाव से पहले नगर का गोपाल ब्रह्मा स्थान राजनीति का नया केंद्र बन गया. किन्नर समाज की प्रमुख चेहरा माया रानी के नेतृत्व में निकली रैली ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी.सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किन्नर समुदाय के साथ-साथ हजारों की संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ ने माया रानी के समर्थन में नारे लगाए—हमारा नेता कैसा हो, माया रानी जैसा हो.गोपाला ब्रह्म स्थान से शुरू हुई यह रैली अस्पताल रोड, शिवगंज, शहीद चौक, बाजार होते हुए हरदिया और धूमनगर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. रैली में बेतिया, मैनाताड़, गोपालगंज, गोरखपुर और सिवान से आई किन्नर रानियों ने नाचते-गाते माया रानी जिन्दाबाद, हिंदुस्तान जिन्दाबाद और नरकटियागंज जिन्दाबाद के नारे लगाए.भीड़ से उत्साहित माया रानी ने कहा कि समाज में किन्नरों की भी भागीदारी होनी चाहिए. वे घर-घर जाकर खुशियां देती हैं, लेकिन खुद उपेक्षित रहती हैं. अब वह खुशियों के बदले बदलाव और विकास की नेग मांग रही हैं इस शक्ति प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में माया रानी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पारंपरिक दिग्गज नेताओं को कड़ी चुनौती देंगी
बता दें कि इन दिनों नरकटियागंज विधानसभा सीट हॉट सीट बना हुआ NDA के तीन प्रत्याशी दो बार से जीत चुकी वर्तमान विधायक रश्मि वर्मा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी बाहुबली राजन तिवारी शाहिद महागठबंधन के पूर्व विधायक विनय वर्मा सभी का सिरदर्द बन चुकी माया देवी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है
बता दे कि भारत में यह पहली बार नहीं की कोई किन्नर समुदाय विधानसभा प्रत्याशी का चुनाव लड़ा मध्य प्रदेश के शबनम मौसी विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा में बैठ चुकी है तो वहीं पिछले बिहार विधानसभा 2020 में गोपालगंज के हथुआ विधानसभा से मुन्ना किन्नर ने भी चुनाव लड़ा था अच्छा खासा मतदान भी मिला था।
Wt__मनोज कुमार,माया रानी, किन्नर प्रत्याशी
Byte – रूबी किन्नर




