हथियार तस्करी के विरुद्ध अभियान में 2 अभियुक्त कई हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध #BiharPolice की बड़ी कार्रवाई – 02 अभियुक्त 04 देशी कट्टा , 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन एवं 34 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार ….

कल दिनांक – 22.09.2025 की रात्रि में पटना पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नौबतपुर थानांतर्गत गठित विशेष टीम अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-2 फुलवारीशरीफ के अलावे थानाध्यक्ष, नौबतपुर, एवं पिपलॉवा द्वारा विधिवत छापामारी कर अपराधी 1. राकेश कुमार एवं 2. कुन्दन कुमार को किया गया गिरफ्तार।

गठित विशेष टीम द्वारा छापामारी के क्रम में अपराधी राकेश कुमार के घर से 03 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 7.65 बोर का 04 जिंदा कारतूस, 315 बोर का 30 जिन्दा कारतूस, 315 बोर का 7 खोखा, 7.65 बोर का 06 खोखा, 01 सिम लगा हुआ एन्ड्रॉइड मोबाईल, 01 फोल्डेवल चाकु , 01 तालवार एवं अपराधी कुन्दन कुमार के घर से 01 देशी कट्टा, 01 सिम लगा हुआ एन्ड्रॉइड मोबाइल को जप्त किया गया।

उक्त दोनों अपराधकर्मियों राकेश कुमार एवं कुन्दन कुमार द्वारा किसी बड़ी अपराध की घटना को अंजाम देने हेतु भारी मात्रा में
अवैध हथियार एवं गोली अपने घर में रखे हुए थे ।

अपराधी राकेश कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Join us on: