सारण – बिहार पुलिस की सफल कार्रवाई-साइबर अपराध पर कसा शिकंजा 4 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एस.एस.पी. सारण का फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले 04 साइबर अपराधी 124 सिम कार्ड के साथ भागलपुर एवं राजस्थान के अलवर से किये गए गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 124 सिम कार्ड, 04 मोबाइल एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद।

उक्त साइबर अपराधियों के द्वारा बताया गया कि ये लोग गाँव में घुम-घुम कर सिम कार्ड बेचते थे एवं जिसको सिम कार्ड बेचने के क्रम में उसके आधारकार्ड तथा पहचान पर दूसरा सिम कार्ड भी घोखाधड़ी से एक्टिवेट कर लेते थे। तत्पश्चात उक्त सीम को राजस्थान में ले जाकर साइबर अपराधियों के हाथों बेच देते थे। उसी सिम कार्ड का प्रयोग राजस्थान में अलवर के साइबर अपराधियों द्वारा एस.एस.पी. सारण का फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाने में प्रयोग किया गया था।

Join us on: