:- रवि शंकर अमित!
BiharPolice के द्वारा 25 हजार रूपये का इनामी एवं वांछित अपराधकर्मी सत्यम चौधरी गिरफ्तार!
पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिलान्तर्गत दिनांक 22.09.2025 को बिहार STF द्वारा 25 हजार रूपये का इनामी एवं वांछित अपराधकर्मी सत्यम चौधरी उर्फ सार्जन को कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधकर्मी के द्वारा कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 10.09.2025 को 10 कट्ठा जमीन विवाद में श्रवण दुबे नामक व्यक्ति पर पर 03 अपराधियों द्वारा गोली बारी की गई थी, जिसमें उक्त अपराधी भी शामिल था।
उक्त अपराधी के विरूद्ध मोतिहारी जिला के ढाका एवं कुंडवाचैनपुर थानों में रंगदारी, लूट, डकैती एवं हत्या का प्रयास सहित 05 कांड पूर्व से है दर्ज ।




