सहरसा पुलिस ने दुष्कर्म मामले में एक बाबा को किया गिरफ्तार साइबर डीएसपी ने दी जानकारी।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ महिला थाना पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी गोविंद झा है जो अरापट्टी, महिषी थाना का रहने वाला है। वह पूजा करने के बहाने पीड़िता के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा। लगातार ब्लैकमेल और मानसिक तनाव से परेशान होकर पीड़िता ने 20 सितंबर को आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया।
पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग भी कराई गई।
त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने 21 सितंबर को आरोपी को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी जेल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join us on: