तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की जननी वैशाली को किया शर्मसार- प्रेम रंजन पटेल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।

लोकतंत्र की जननी वैशाली को शर्मसार किया तेजस्वी ने

तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के लिए जिस प्रकार की अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है, वह न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा का अपमान है बल्कि लोकतंत्र की जननी वैशाली की पावन धरती को भी शर्मसार करने वाली है। यह उनके बौखलाहट और राजनीतिक हताशा का प्रतीक है। जिस तरह से वे व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं, उससे साफ़ है कि वे अपनी बची-खुची राजनीतिक जमीन भी खो चुके हैं, जिनका जमीर तक मर चुका है। बिहार की जनता अब नकारात्मक राजनीति और अनादर की भाषा को स्वीकार करने वाली नहीं है।

लोकतंत्र में असहमति और आलोचना का अधिकार सबको है, लेकिन मर्यादा और संयम लोकतांत्रिक राजनीति की पहचान है। तेजस्वी यादव ने इस मर्यादा का उल्लंघन किया है, जिसका उत्तर जनता आने वाले चुनावों में उन्हें पुरजोर तरीके से जबाब देगी।

Join us on: