कांग्रेस भवन पर 7.42 लाख का टैक्स बकाया,नगर निगम ने भेजा नीलामी नोटिस, राजीव गाँधी ने किया था उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में कांग्रेस भवन पर 7.42 लाख का टैक्स बकाया..नगर निगम ने भेजा नीलामी नोटिस..
भुगतान नही करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी

बिहार के मुजफ्फरपुर नगर निगम ने कांग्रेस भवन को नीलामी का नोटिस भेजा है.तिलक मैदान स्थित कांग्रेस भवन की चल अचल संपत्ति की नीलामी का नोटिस जारी किया है.. निगम के मुताबिक कांग्रेस भवन पर 7. लाख 42 हजार 573 लाख रुपये के होल्डिंग टैक्स बकाया है.
मुजफ्फरपुर नगर ने कांग्रेस को 30 सितंबर तक बकाया राशि जमा कर रसीद प्राप्त करनी होगी. ऐसा न करने पर बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 158 के तहत संपत्ति की कुर्की,बिक्री और दंडनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.. नगर निगम द्वारा जारी विवरण के अनुसार कांग्रेस भवन से जुड़े दो अलग अलग होल्डिंग दर्ज है..पहला होल्डिंग संख्या 282/180,यह जिला कांग्रेस कमेटी के नाम पर है, 4 लाख 12 हजार 394 रुपये का बकाया है
दूसरा होल्डिंग संख्या 272/179: यह मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी के नाम पर है, जिस पर 3 लाख 30 हजार 179 रुपये का बकाया है
कुल मिलाकर, दोनों होल्डिंग पर बकाया राशि 7 लाख 42 हजार 573 रुपये है.. नगर निगम अधिकारियों का कहना है की राशि की अदायगी में चूक होने पर ब्याज और जुर्माना भी लगाया जाएगा यहां तक की बॉडी वारंट तक निर्गत किया जा सकता है.. वही पूरे मामले पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि बकाया राशि के लिए डिमांड ड्राफ्ट पहले ही तैयार हो चुका है.. लेकिन पार्टी की व्यस्तता के कारण राशि जमा नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में टैक्स की राशि जमा कर दिया जाएगा. अरविंद मुकुल ने कहा नोटिस की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त से बात किया हूँ . इस नोटिस को विरोधियों द्वारा पार्टी की छवि खराब करने की साजिश बताया है.
बाईट-अरविंद कुमार मुकुल,जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

Join us on: