रिपोर्ट: सोनू सिंह।
यह पूरा मामला नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा गांव के टोला माया बीघा का है, जहां खेत में शौच करने गए उसी वक्त आकाशीय बिजली गिरने से बुंदेल मांझी की मौत हो गई, मृतक की पहचान विशुन मांझी के 40 वर्षीय पुत्र बुंदेल मांझी के रूप में की गई हैं, वहीं मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है
मृतक के पुत्र दिनेश मांझी ने उच्च मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
नारदीगंज थाना प्रभारी राहुल अभिषेक के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया ।




