अरवल-ग्रामीण बैंक से 17 लाख 65 हजार लेकर आराम से भाग गये 3 बदमाश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

बिहार में लगातार सुशासन का दावा किया जा रहा है लेकिन बैंक में दिनदहाड़े कुछ उच्चको है बैंक कर्मियों को आंख में धूल झोंकते हुए उनके सामने से 17 लाख 65840 रूपयो से भरा फैला लेकर भागने में सफल रहे। बैंक कर्मियों को इसकी भनक तब लगी जब रूपयों से भरा थैला लेकर उच्च के बैंक के मुख्य द्वार से बाहर निकल गए अब घटना घट जाने के बाद बैंक कर्मी माथे पर हाथ धर कर बैठे हुए हैं सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है फिलहाल बैंक एवं आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंघाली जा रही है अरवल ज़िले से है जहां घात लगाए तीन लूटेरो ने बिहार ग्रामीण बैंक से साढ़े 17लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। मामला करपी थाना क्षेत्र के करपी बाजार की है। घटना की सूचना पर मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुटी है। इधर बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक का लिंक फेल था और बैंककर्मी अपने जगह से दूसरे जगह पर बैठे हुए थे। इस दौरान तीन लड़के जो लगभग एक घंटा से बैंक में रेकी कर रहे थे वे मौका पाकर रुपये से भरा थैला को उठाकर पीछे के दरवाजे से लेकर भाग गये । वही पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब उचक्के बैंक में 1 घंटे से निगरानी कर रहे थे तो बैंक कर्मियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है!

Join us on: