दरभंगा- तालाब में डूबकर 3 बच्चियों की हुयी मौत,मुख्यमंत्री मर्माहत, व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड के मुरैठा गांव में तालाब में डूबकर 3 बच्चियों की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत 3 बच्चियों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

पटना, 20 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड के मुरैठा गांव में तलाब में डूबने से 3 बच्चियों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत 3 बच्चियों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

Join us on: