संवाददाता :- विकास कुमार!
खबर सहरसा से है जहां महिषी विधानसभा क्षेत्र के गोरोह चौक पर तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर क्षेत्रीय उम्मीदवार देने की मांग किया है। वही अधिकार यात्रा के दौरान कार्यकर्ता और नेता दो खेमे में हो गए जहाँ एक तरफ पूर्व BDO गौतम कृष्ण पार्टी के टिकट लेने के दौर में दिखा तो वहीं दूसरे खेमे के नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी और विरोध किया। अपने नेता तेजस्वी यादव से क्षेत्रीय उम्मीदवार देने की मांग कर रहे थे।




