रिपोर्ट- रंजन कुमार!
खबर सासाराम से है। जहां अगरेर थाना क्षेत्र में कल एक बहू ने अपने ससुर तथा पति एवं देवर को जहर दे दी थी। जिसमें पति तथा ससुर की कल मौत हो गई थी। वही इलाज के दौरान आज देवर विकास कुमार की भी मौत हो गई। बता दे की पारिवारिक विवाद में महिला धनौती कुमारी ने अपने पति विशाल कुमार चौधरी तथा ससुर बेचन चौधरी एवं देवर विकास को जहर दे दिया था। जिसमें पति एवं ससुर की कल ही मौत हो गई थी। वही इलाज के दौरान आज विकास कुमार की भी मौत हो गई। बता दे कि 29 अप्रैल 2025 को ही धनौती की शादी विशाल से हुई थी। महज 5 महीने के बाद ही उसने पूरे परिवार को जहर देकर मार दिया। बता दे की धनौती ने अपने पति, देवर तथा ससुर तीनों को जहर देकर मार दिया। उसकी सास पहले से ही नहीं है। धनौती कुमारी की दो ननद विवाहित है। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों अपने ससुराल से मायका पहुंची। जहां पूरे परिवार की जहर देकर हत्या से इन लोगों की स्थिति खराब है। चुकी कल ही पुलिस ने पिता-पुत्र के शव का पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार करवाया। वहीं आज विकास के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दे कि यह लोग राजमिस्त्री का काम करते थे। ये लोग बक्सर जिला के धनसोई के रहने वाले थे तथा अगरेर में किराया का मकान लेकर रहते थे। मरने से पहले ससुर बेचन चौधरी ने एक पत्र भी लिखकर छोड़ा है। जिसमें अपनी बहू की करतूत लिखी है। पुलिस ने आरोपी धनौती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।




