रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक के पास एक चलती पिक अप वैन में अचानक आग लग गई.. बीच सड़क पर पिक अप वैन आग का गोला बन गई.. धु धु कर जलने लगी.आग लगते ही चालक कूदकर जान बचाई..मौके पर अफरा तफरी मच गई.मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई..स्थानीय लोगो ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया..
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया .
तब तक पिक अप का 70% हिस्सा जल गया.शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.. घटना स्थल पर पहुँचे अग्नि शमन विभाग के अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है कोई हताहत नही हुआ है, हां पिकअप जल गई है।




