बेगूसराय- बाढ़ बारिश पीड़ितों का फूटा आक्रोश NH 28 जाम कर किया जोरदार हँगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/ बबलू राय!

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड के रात गांव में उस वक्त लोगों का गुस्सा भड़क गया जब बारिश के पानी से पूरी तरह सड़क डूब गई और लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने तेघड़ा प्रखंड के ही दुलारपुर बैंक ढाला के समीप एन एच 28 को जाम कर दिया एवं अपना आक्रोश जाहिर किया। लोगों की मांग थी कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराया जाए जिससे की रात गांव के लोगों का आवागमन सुलभ हो सके। मिली जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से ऊक्त सड़क पर पूरा पानी जमा हो गया जिससे कि बच्चों की पढ़ाई सहित आम दिनचर्या में भी लोगों को परेशानी होने लगी। जाम की सूचना पर तेघरा प्रखंड के बीडीओ वहां पहुंचे और लोगों को समझा बूझाकर किसी तरह जाम को हटाया तथा सड़क निर्माण का आश्वासन भी दिया। इस दौरान घंटो तक एन एच 28 पर अफ़ड़ा तफरी का माहौल बना रहा और दोनों ही तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई ।

Join us on: