रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
बिहार में वोट चोरी के मुद्दे पर 10 वा दिन भी यात्रा जारी रहा। यात्रा में शामिल देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी, मुकेश सहनी के साथ ही इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बिहार के मधुबनी जिले के सिमा में पहुंचे इंडिया गठबंधन दलों के लोगों ने अपने नेताओं का भव्य स्वागत किया। वहीं जोरदार नारा भी लगाया जाता रहा , वोट चोर गद्दी छोड़, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद। अपने नेताओं के स्वागत में भारी संख्या में पहूंचें महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान महागठबंधन के कार्यकताओं ने अपने नेताओं का भव्य स्वागत किया, जगह जगह पर तोरणद्वार के साथ झंडा बैनर से यात्रा मार्ग को सजाया गया था, बैंड बाजा की धुन के साथ राजद कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नेताओं को सम्मानित किए जाने के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव का एक झलक पाने को लेकर जैसे लोग बेताब हो, भीषण गर्मी एवं उमस भरे धुप के बिच कार्यकर्ताओं का उत्साह बिहार में राजनीतिक पंडितों को चौकाने के लिए काफी कहा जा सकता है।




