विरोधी दल के नेता ताजिया में जाते हैँ लेकिन सनातन महाकुंभ में नहीं पहुंचे, दुर्भाग्य है – अश्वनी चौबे!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

भागलपुर पटना के गांधी मैदान में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के द्वारा सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया था जिसको लेकर विपक्ष के नेता ने इसे धार्मिक मंच नहीं बल्कि राजनीतिक मंच करार दिया था इसको लेकर भागलपुर पहुंचे भाजपा के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि वह एक धार्मिक मंच था जिसके लिए मैंने पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता को आमंत्रित किया था बिहार में विरोधी दल के नेता के पूरे परिवार को आमंत्रित किया गया था लेकिन दुर्भाग्य है कि वह लोग नहीं आये, घर पर ताजिया बजाते रह गए लेकिन गांधी मैदान में हिंदुत्व के मंच पर नहीं पहुंचे, वहीं उन्होंने कहा कि सनातन महाकुंभ से ठीक एक हफ्ते पहले गांधी मैदान में वफ्फ बिल को लेकर विरोध जताया गया था कहना तो नहीं चाहिए लेकिन उसमें कई गौ हत्यारे भी थे इसलिए हमने गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ का आयोजन कर उस पाप को धोने का काम किया, गांधी मैदान को शुद्ध करने का काम किया है

बाइट — अश्वनी चौबे, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री

Join us on:

Leave a Comment