प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व मोतिहारी में कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

विश्व के लोकप्रिय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेन्द्र मोदी जी के 18 जुलाई को मोतिहारी गाँधी मैदान में आगमन के शुभ उपलक्ष्य में आज भाजपा युवा नेता यमनुा कुमार सीकरीया के द्वारा राधा काॅन्फ्रेन्स हाॅल, राधानगर मोतिहारी में रंगा-रंग रंगोली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मोदी जी द्वारा लिये गये 09 संकल्पो पर लेखन प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तथा छात्रों को लेखन प्रतियोगिता के लिए सम्मानित भी किया गया।
दिप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। लेखन प्रतियोगिता एवं रंगा-रंग कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागी छात्रों को मंचासीन मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम के आयोजक यमुना कुमार सीकरीया के द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया, तथा इस कार्यक्रम की रूप-रेख पर आयोजक यमुना कुमार सीकरीया ने प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चम्पारण की धरती पर पुर्नआगमन के उपलक्ष्य में छात्रो के द्वारा खुशी का इजहार करते हुए रंगा-रंग रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा प्रधानमंत्री जी के 09 संकल्पो को सफल बनाने और उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के उद्वेश्य से छात्रों ने शपथ लेते हुए 09 कार्यक्रमो पर लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया, तथा श्री ने कहा कि हजारों की संख्या में सभी छात्र अपने परिवार और समाज के साथ मोदी जी की कल की सभा में उपस्थित हो और उनसे मार्गदर्शन ले। श्री सीकरीया ने शंभाषु शुक्ला के द्वारा अंतरिक्ष में तिरंग फहराकर सकुशल लौटने के लिए उनहें बहुत शुभकामना दी है। मुख्य अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति एवं नव निर्माण के लिए एसे कार्यक्रम बराबर होते रहना चाहिए और यह एक भारत वर्ष का अद्वितीय कार्यक्रम है। इसके लिए युवा भाजपा नेता यमनुा कुमार सीकरीया बधाई एवं प्रशंसा के पात्र है। इन्होने प्रधानमंत्री जी के हाथ को मजबूत कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन सीकरीया फार्मेसी काॅलेज की प्रचार्य प्रीति दूबे ने किया।
बाइट :—– यमुना सीकरीया।

Join us on:

Leave a Comment