राजू हत्याकांड का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के राजू हत्याकांड को पुलिस ने लगभग सुलझा दिया है. साथ ही पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसने अपराधी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. मामला डीजे बजाने को लेकर विवाद का था, जो हत्या में बदल गया.

बताते चले कि है 12 जुलाई को खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्बन गांव के समीपआम के बगीचे में एक युवक का शव मिला था. जिसकी पहचान जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के मुहदीपुर बासा के सुधीर सिंह के पुत्र राजू उर्फ राजेश कुमार के रूप में हुई थी. घटना को लेकर मृतक के पिता ने बेलदौर थाना में मामला दर्ज कराया था.
घटना की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने गोगरी डीएसपी को कांड के उद्भेदन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया था. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तकनीकी जांच व संकलित सूचना के आधार पर जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन निवासी साहेब सिंह को गिरफ्तार कर लिया मामले को लेकर एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साहेब सिंह ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. ग्रिफ्तार अभियुक्त ने निशानदेही पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
छापेमारी दल में बेलदौर के थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार व राजेश कुमार, परि. पु. अ. नि. राहुल कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.
बाइट -राजेश कुमार एसपी खगड़िया

Join us on:

Leave a Comment