मोकामा- खुले नाला में गिरा मासूम, डूबकर हुई मौत,लोगों ने थाने का किया घेराव!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/ गोविंद कुमार!

नाला में डूबकर मासूम की मौत, भारी हँगामा!

– नाला में डूबकर मासूम की मौत,लोगों ने किया हंगामा एंकर-मोकामा नगर के इंदिरा नगर में मिथुन मांझी के डेढ़ वर्षीय मासूम बालक की नाला में डूब कर मौत हो गयी।हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप मढ जमकर हंगामा किया और थाने का घेराव भी किया।आक्रोशित लोगों ने दोषी के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।बताया जाता है कि मासूम दिलखुश खेलते-खेलते नाला में गिर गया और तत्काल ही उसकी मौत हो गयी।इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।लोगों ने बताया कि मासूम को नाला से निकाला गया,लेकिन उसकी मौत हो गयी थी।हादसा रविवार की देर शाम की है।मौके पर पहुंच कर वार्ड पार्षद ने स्वजनों को सांत्वना दी।दूसरी ओर लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं मोकामा थानानाध्य संतोष कुमार शर्मा ने उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

बाइट – परिजन

Join us on:

Leave a Comment