रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के सकरी, पंडौल के साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रो में मुहर्रम पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांत एवं सौहार्द को लेकर संदेश दिया जा रहा है। वही बासोपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों के बिच संदेश देने का काम किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। फ्लैग मार्च की अगुवाई बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार,अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एस आई मधु कुमार सिंह और असरफ अली ने की।
उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल के जवान मौजूद थे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर प्रमुख बाजार, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।
इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार में हर वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे।
इस दौरान पुलिस बल द्वारा चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी और लोगों से संवाद भी स्थित किया जाएगा। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है, वहीं लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




