रिपोर्ट अनमोल कुमार!
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के एजीज़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। बता दें,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तहत अर्जेंटीना के लिए रवाना हुए थे
2 गुजरात आणंद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेंद्र पटेल ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर त्रिभुवन कोऑपरेटिव यूनिवर्सिटी का भूमि पूजन किया। यह देश की पहली सहकारी क्षेत्र पर केंद्रित यूनिवर्सिटी होगी,जो युवाओं को उच्च शिक्षा व प्रशिक्षण देगी
3 भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने देश को एकजुट करने में सरदरा पटेल की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी और उन्होंने सहकारिता आंदोलन को भी मजबूत किया था,ऐसे में उनकी जयंती पर इस यूनिवर्सिटी की नींव रखना बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है
4 भारत कभी दबाव में काम नहीं करता,राष्ट्रीय हितों की रक्षा होगी तभी करेंगे डील;US को दो टूक संदेश
5 पीयूष गोयल बोले:अमेरिका से डील तभी जब दोनों का फायदा,देशहित सबसे ऊपर;राहुल ने कहा:पीयूष गोयल चाहे जितनी छाती पीट लें,मोदी ट्रंप के आगे झुक जाएंगे;राहुल गांधी का तीखा हमला
6 डॉ.रणदीप गुलेरिया बोले: कोविड वैक्सीन से नहीं, अनियमित जीवनशैली हार्टअटैक के बढ़ते मामलों की वजह
7 दिल्ली में पुराने वाहनों पर लगे प्रतिबंधों के चलते उनकी कीमतों में हाल ही में 40 से 50 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आई है। उद्योग संगठन सीटीआई के अनुसार,यह फैसला करीब 60 लाख वाहनों को प्रभावित कर रहा है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इससे पुरानी गाड़ियों का बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है
8 उद्धव और राज ठाकरे ने कहा:हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं,48 मिनट के भाषण में दोनों बोले:अगर मराठी के लिए लड़ना गुंडागर्दी,तो हम गुंडे हैं
9 राज ठाकरे ने कहा कि जो बाल ठाकरे नहीं कर सके,वह आज देवेन्द्र फडणवीस ने कर दिया,उन्होंने हम दोनों भाइयों को साथ कर दिया,इस मौके पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने भी राज ठाकरे के सुर में सुर मिलाया,उन्होंने कहा कि हम क्या करते हैं,इससे ज्यादा जरूरी यह है कि हम साथ हैं,हम साथ आए हैं और साथ ही रहेंगे,हमें इस्तेमाल करके फेंकने वालों को अब हम फेंकेंगे
10 पुरी में बहुड़ा यात्रा:सुरक्षा में 10 हजार जवान तैनात,रथों पर बैठे भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा;मौसी के घर से आज मुख्य मंदिर लौटेंगे
11 नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट,निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप,ED-CBI ने प्रत्यर्पण की अपील की थी
12 IND-ENG दूसरा टेस्ट, भारत 256 रन से आगे,दूसरी पारी में स्कोर-76/1,चौथे दिन का खेल शुरू;राहुल-नायर क्रीज पर मौजूद
13 इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी,सोना ₹1237 बढ़कर ₹97021 पर पहुंचा,चांदी ₹2387 महंगी होकर ₹1.08 लाख किलो बिक रही
14 उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जिंदा रहूंगा,उत्तराधिकारी के एलान की अटकलों पर बोले दलाई लामा
15 त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
16 त्रिनिदाद एवं टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अर्जेंटीना रवाना हुए PM मोदी
17 केंद्र सरकार ने किया वक्फ कानून का नया नियम नोटिफाई,अब हर संपत्ति का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
18 गुजरात से बड़ी कार्रवाई: 250 अवैध बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट,हाथों में लगी हुई थीं हथकड़ियां
19 भारत अपनी शर्तों पर चर्चा करता है,ट्रंप के टैरिफ की डेडलाइन पर बोले पीयूष गोयल
20 हंगामेदार होगा संसद का मॉनसून सत्र! कांग्रेस चाहती है सरकार भारत-चीन संबंधों पर करें चर्चा
21 मिशन पर गया था,लौटा नहीं… ईरान हमले के बाद B-2 बॉम्बर लापता! US में सन्नाटा
22 भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे,सीएम फडणवीस ने मनसे को दी चेतावनी,FIR हुई दर्ज
23 Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला,कीव में घुसे 550 ड्रोन; 11 मिसाइलों से कई ठिकाने तबाह
24 Amit Shah Gujarat Visit:आज देश को मिली पहली राष्ट्रीय सहकारी यूनिवर्सिटी,शाह रखें नींव
25 ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का एमपी सरकार से सवाल,13% पद होल्ड हैं,इन पर नियुक्तियों में क्या दिक्कत है;मुख्य सचिव से एफिडेविट मांगा
26 सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो,भाजपा बोली:ये घिनौनी हरकत, महिलाओं का अपमान;कांग्रेस कल से बिहार की महिलाओं को बांटेगी
27 हिमाचल प्रदेश में NIA की रेड,रातों-रात करोड़पति बना कम्युनिकेशन सेंटर मालिक हिरासत में,खालिस्तानी फंडिंग का शक
28 DGCA ने मार्च में एअर इंडिया एक्सप्रेस को फटकारा था,एयरलाइन ने फर्जी A320 के इंजन कंपोनेंट्स नहीं बदले थे और फर्जी रिपोर्ट बनाई थी
29 केरल में फिर उभरा निपाह वायरस,मलप्पुरम और पलक्कड़ में दो मामले,तीन जिलों में अलर्ट
30 Weather Report: अगले 2 दिन होगी भारी बारिश…IMD ने जारी किया अलर्ट,केदारनाथ यात्रा रोकी, हिमाचल में अब तक 37 की मौत
31 मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज की,वकील बोले:सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
32 गुकेश से हारने के बाद कार्लसन के बदले तेवर,पहले कहा कमजोर खिलाड़ी,अब बोले:खेलने में मजा नहीं आ रहा’
33 लखनऊ:अवैध धर्मांतरण मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गिरफ्तार
34 विजयी सभा की जगह रुदाली भाषण हुआ,ठाकरे ब्रदर्स की सभा पर बोले सीएम फडणवीस
35 गोपाल खेमका की हत्या पर बोले तेजस्वी:बिहार में बढ़ रहा अपराध
36 पटना व्यापारी मर्डर मामले में बेउर जेल के अंदर छापेमारी
37 महाराष्ट्र:सुशील केडिया के कार्यालय पर हमला करने वाले 5 आरोपी हिरासत में
38 भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी USA में गिरफ्तार
39 भारत को संदिग्ध सौंपने पर कोई आपत्ति नहीं,बशर्ते सहयोग हो:बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान
40 राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार,बोले:राष्ट्रीय हित सर्वोपरि




