शिक्षकों में बढ़ा आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार

बनवारी शंकर महाविद्यालय में काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन

सहरसा :- बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के अनुसार शनिवार को बनवारी शंकर महाविद्यालय, सिमरहा में धरना प्रदर्शन एवम काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य माँग सम्बद्ध महाविद्यालय के शिक्षक को वेतनमान देने को सुनिश्चित किये जाने की मांग शामिल है। इस कार्यक्रम में डॉ दीपक कुमार सिंह वि वि उपाध्यक्ष, डॉ रमेश चन्द्र यादव महाविद्यालय अध्यक्ष, प्रो समीउल्ला जिला अध्यक्ष, प्रो दीपक कुमार यादव, प्रो जयप्रकाश झा प्रो संजय कुमार गुप्ता, प्रो नूतन कुमारी, प्रो शिव कुमार यादव, प्रो घनश्याम यादव, प्रो लालेस्वर् मंडल, प्रो संतोष कुमार झा, प्रो उमेश कुमार, प्रो संजय सिंह, प्रो अहमद हुसैन, संजय कुमार, अरविंद कुमार, बीरेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार यादव सहित सभी कर्मी शामिल हुए l

Join us on:

Leave a Comment