प्रशान्त कुमार

बेगूसराय पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 315 की एक राइफल, एक कारतुस के साथ महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया। बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर दियारा गांव स्थित विपीन राय के घर में पुलिस ने छापेमारी की जहां से एक 315 बोर का रायफल और कारतूस भी बरामद किया गया है। मुख्यालय डीएसपी नीशीत प्रिया ने बताया कि एसपी को विपिन राय के द्वारा राइफल रखे जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जहां शादीपुर निवासी विपिन राय की पुत्रवधू ऋचा भारती के कमरे से एक 315 बोर का लोडेड राइफल बरामद किया गया जबकि मौके से विपिन राय फरार हो गया। पुलिस ने मौके से रिचा भारती एवं विपिन राय के नाती परिहारा निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।




