डीएम की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर आला अधिकारीयों की अहम बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

शांतिपूर्ण मोहर्रम आयोजन को लेकर समीक्षा भवन में प्रशासनिक बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

भागलपुर में मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है इसी को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में मोहर्रम कमेटी और शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, नगर आयुक्त शुभम कुमार, यातायात डीएसपी आशीष सिंह और सिटी डीएसपी अजय चौधरी समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम कमेटी और शांति समिति के सदस्यों द्वारा कई सकारात्मक सुझाव दिए गए हैं इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं खासतौर पर साफ-सफाई, जलजमाव, और प्रकाश व्यवस्था को लेकर प्राथमिकता से कार्रवाई की बात कही गई वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक चौक-चौराहे पर दंडाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अशांति को रोका जा सके

बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर

बाइट — हृदयकांत सीनियर एसपी भागलपुर

बाइट — पप्पू यादव शांति समिति भागलपुर

Join us on:

Leave a Comment