बांग्ला विधि विधान से बोधन कलश की स्थापना कर शुरू की गई मां दुर्गा की पूजा आराधना!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

नाथनगर के सुजापुर स्तिथ दुर्गा स्थान में बंगला विधि विधान से बोधन कलश स्थापना के साथ आज से मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गई। देवी दुर्गा के आह्वाहन को लेकर आज सुबह करीब आठ बजे मंदिर से बोधन घट निकाला गया।जो ढोल ढाक, गाजे बाजे व शंखनाद के साथ मंदिर परिसर से निकलकर चम्पा नदी घाट पहुंची।वहीं पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बोधन कलश में गंगा जल भर वापस मंदिर परिसर पहुंची ।दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ बोधन कलश को स्थापित किया गया।इसके पश्चात भक्तों के बीच कौड़िया लुटाई गई।कौड़ी लूटने के लिए भक्तों में होड़ सी मच गई।इस कौड़ी का महत्व है कि जिसको भी यह मिल जाय वो काफी भाग्यशाली होते है,उसे धन धान्य की प्राप्ति होती है।बोधन कलश स्थापना के साथ ही बंगला रीति रिवाज से मां दुर्गा की पूजा शुरू हो जाती है।मौके पर राजेश मोहन घोष,पप्पू यादव,गोपाल कुमार,समेत अन्य मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment