जहानाबाद में चोरों के हौसले बुलंद, 11 लाख से अधिक की चोरी की घटना को दिया अंजाम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में पुलिस कप्तान विनीत कुमार के द्वारा लगातार पुलिसिंग पर ध्यान दिया जा रहा है बावजूद इसके
जहानाबाद में चोरों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला नगर थाना और परस बिगहा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दो अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने कुल 60 हजार नगद सहित लगभग 11 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली और पुलिस अभी तक खाली हाथ है. वहीं चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी ऊंटा मोहल्ले की है. जहां फेरी देने वाले के घर मे घुस कर 20 हजार नगद समेत तीन लाख के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए. पीड़ित गृहणी ने बताया कि उसका पति राकेश कुमार चौधरी ट्रेन में फेरी करने का काम करते हैं और उसी से अपने परिवार का गुजारा करते हैंघटना के वक्त उनके परिवार के सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे और घर में सिर्फ उनकी छोटी बच्ची सोई हुई थी. इसी दौरान चोर छत के सहारे घर में अंदर प्रवेश कर गए और बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार नगद समेत तीन लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए. वहीं इस घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. दूसरी घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी-खुर्द गांव की है. जहां चोर जीएनएम के बंद घरों में धावा बोलकर घर में रखे 40 हजार नगद समेत तकरीबन 8 लाख के आभूषण ले भागे. इस संबंध के पीड़ित गृहस्वामी श्रवण कुमार ने बताया कि वह सपरिवार सीतामढ़ी में रहते है. यहां आने पर पता चला कि घर मे भीषण चोरी की वारदात हुई है.मिली जानकारी अनुसार, घर का सारा सामान बिखरा हुआ है. घर मे रखे नगद समेत लाखो के आभूषण गायब है. बताया जा रहा है कि चोर पीछे के दरवाजे से अंदर प्रवेश कर गए और घर का सारा कीमती सामान ले उड़े. इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करने में जुटी है. हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें