भागलपुर कोर्ट परिसर में नक्सलियों का पुलिस ने किया आव-भगत, लापरवाही का वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

बिहार पुलिस में नक्सलियों की पेशी पर दिखायी हमदर्दी

भागलपुर नक्सलियों को लेकर पुलिस की लापरवाही और हमदर्दी का मामला सामने आया है भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान पुलिस नक्सलियों को खुलेआम नाश्ता करवाते हुए दिखी हैरानी की बात यह रही कि उनके हाथ में हथकड़ी जरूर थी, लेकिन उसकी बागडोर भी नक्सलियों के ही हाथ में दिखाई दी ऐसे में वे चाहते तो पुलिस को चकमा देकर फरार भी हो सकते थे इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है दरअसल, जमुई जिले के झाझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अरविंद यादव का निकट सहयोगी विजय यादव और श्रीराम यादव झाझा स्थित अपने घर पर आए हुए हैं इस सूचना के आधार पर जमुई एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में दोनों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के बाद दोनों को भागलपुर के सुलतानगंज थाना में दर्ज एक मामले में न्यायिक पेशी के लिए भागलपुर कोर्ट लाया गया था पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हालांकि, व्यवहार न्यायालय परिसर के पास जमुई के झाझा और सुलतानगंज पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली पुलिस कर्मियों ने नक्सलियों को नाश्ता तक करवाया, जो नियम के खिलाफ है कानूनी प्रावधानों के अनुसार, हिरासत में किसी भी आरोपी को बाहर का खाना नहीं खिलाया जा सकता, क्योंकि उसमें नशीली या हानिकारक वस्तुएं मिली हो सकती हैं फिलहाल, पुलिस ने दोनों नक्सलियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें