पंचायत चुनाव में नहीं रुक पा रहा है मतदाताओं को लुभाने का खेल!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा। पंचायत चुनाव में पैसा और भोजन का खेल जमकर खेला जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा स्वच्छ और निष्पक्ष वातावरण में चुनाव संपन्न कराने का दावा किया जा रहा है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो से स्पष्ट है कि इस बार पंचायत चुनाव में पैसे का जमकर खेला खेला जा रहा है । नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड में बुधवार को मतदान होना है । मतदान के पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए गुप्त बैठक कर महा दलितों के बीच पैसे देने की बात कही जा रही है। यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू कुमार हिंदू का है । वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से सोनू कुमार हिंदू द्वारा बोला जा रहा है कि सभी मतदाताओं के बीच एक जगह पैसे उपलब्ध करा दिया जाता है जितने भी मतदाता हैं वह आपस में बांट लेंगे। अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए उन्होंने कहा कि जितने भी प्रत्याशी हैं उनमें अधिकांश क्षेत्र के बाहर से हैं, इसलिए स्थानीय प्रत्याशी को मतदान करें और रुपए ले लें। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि शंखनाद नहीं करता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें