भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

सुब्रत कुमार सेन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह जिलाधिकारी ने पंचायत आम निर्वाचन द्वितीय चरण अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों -पंचायत भवन बलुआ चक पुरैनी,मतदान केंद्र संख्या:102,भाग-40/उर्दू मध्य विद्यालय शाहजंगी/उर्दू मध्य विद्यालय इमामपुर(हबीबपुर),मतदान केंद्र संख्या:40/पंचायत खीरी बांध,जमनी मतदान केंद्र संख्या-01/पंचायत बैजानी मतदान केंद्र संख्या:73 मध्य विद्यालय फुलवरिया आदि का निरीक्षण किया।निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह जिलाधिकारी मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओ से अवगत हुए। प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई।जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कारवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार प्रायः सभी मतदान केंद्रों पर कोविड:19 संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी वही जगदीशपुर प्रखंड के कुछ भूतों पर ईवीएम में खराबी आ जाने से मतदान प्रक्रिया देर से शुरू हुई ।बता दें कि पंचायत आम निर्वाचन के तहत जगदीशपुर प्रखंड के दो सौ आठ मतदान केंद्रों पर 02 जिला परिषद,18 पंचायत समिति सदस्य,14 ग्राम पंचायत मुखिया,179 ग्राम पंचायत सदस्य,14 ग्राम कचहरी सरपंच,179 ग्रान कचहरी पंच पदों हेतु मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई।निरीक्षण क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।




