महादलित टोला में पुस्तकालय भवन निर्माण पूर्ण। ग्रामीणों ने जताया प्रशासन के प्रति आभार।

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय


डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के दौरान उदवंतनगर प्रखंड के अरोड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित महादलित टोला के लोगों द्वारा पुस्तकालय भवन की मांग की गई थी। इस सामूहिक मांग पर जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया था।प्रशासन द्वारा इस मांग को प्राथमिकता देते हुए पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें