गला घोंटकर और सिर कूचकर किसान की निर्मम हत्या।

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

रामपुर लुगाई में जमीनी विवाद में मोहम्मद आलम नामक व्यक्ति की हत्या परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल जमीन विवाद बना हत्या की वजह , गला घोंटकर और सिर कूचकर हत्या।

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के खुलनी पंचायत अंतर्गत रामपुर लोंगाई गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुर गांव के रहने वाले किसान मोहम्मद आलम की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर गले में फंदा डालकर और सिर कूचकर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।घटना रामपुर गांव से लगभग आधा किलोमीटर पश्चिम एक बहियार इलाके की है जहां सोमवार की दोपहर मोहम्मद आलम गाय चराने के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बहियार में उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।सूचना पर सिटी डीएसपी शुभांक मिश्रा और विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।मृतक के पुत्र मोहम्मद शफीक ने पुलिस को बताया कि महज चार डिसमिल जमीन को लेकर गांव और नाथनगर क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। एक माह पूर्व ही इन लोगों ने मोहम्मद आलम और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है

बाइट –मोहम्मद कलीम बड़ा बेटा

बाइट –परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें