भाजपा ने बाबा साहेब का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा अपमान किए जाने के खिलाफ दिया धरना!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिला मुख्यालय के रमना रोड जेपी स्मारक के समाने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के द्वारा अपमान किए जाने के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया ।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। भाजपा भोजपुर जिला इकाई द्वारा आयोजित इस धरना के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के गरीब दलित एवं कमजोर वर्ग के लोगों को लूट कर संपत्ति बनाने का जो काम किया है,वे अपने अंतिम समय में जन्मदिन मना कर बाबा साहब को अपने पैर के नीचे रखकर जो अपमान किया है। बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेंगी ।आने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में दलित महादलित गरीब एवं बाबा साहेब के चाहने वाले लोग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार को करारा जवाब देने का काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार ने बाबा साहब का अपमान किया है वह न केवल निंदनीय है बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह देश कभी ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। लालू परिवार को देश से और संविधान निर्माता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।धरने में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।जिन्होंने बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए और विरोध जताया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर राजद परिवार द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा के कार्यकर्ता अपने आंदोलन को और तेज करने का काम करेंगे । धरना में जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, राघवेंद्र प्रताप सिंह,कौशल विद्यार्थी, हरेंद्र पाण्डेय, समेत दर्जनों भाजपा के नेता शामिल थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें