संवाददाता :- विकास कुमार
डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर का कथित अपमान करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सहरसा में अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर का कथित अपमान करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ था। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के खिलाफ नारेबाजी की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि लालू यादव द्वारा डॉ. अंबेडकर की तस्वीर का अपमान पूरे देश का अपमान है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजद नेताओं की दोहरी मानसिकता है, जो दलितों के प्रति झूठी सहानुभूति दिखाते हैं लेकिन उनके मसीहा का अपमान करते हैं।
BYTE :- भाजपा जिलाध्यक्ष सज्जन शर्मा।
BYTE :- नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता।