ऋषिकेश कुमार

नालंदा। हरनौत थाना अंतर्गत टीवीएस शो रूम मालिक के घर हुई भीषण डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। गिरफ्तार अपराधी झारखंड भागने की फ़िराक में था, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरियक बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार योगेंद्र महतो का बिहार एवं झारखंड के कई ज़िलों में आपराधिक इतिहास रहा है। कई बार जेल भी जा चुका है एवं कई मामलों में फ़रार भी चल रहा था। वहीं एक अन्य वांछित अपराधी पिंटू उर्फ़ साधु लोडेड पिस्तौल व ज़िंदा कारतूस के साथ नूरसराय से गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी।




