बीच सड़क पर धू धू कर जल गई स्कॉर्पियो, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा में बीच सड़क पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में भीषण आग लग गई और स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी।
घटना नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव के समीप इस्लामपुर राजगीर मुख्य मार्ग पर घटी है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो में जैसे ही आग लगी वैसे ही ड्राइवर ने बीच रोड पर गाड़ी को खड़ा कर गाड़ी से कूद गया। आस-पास मौजूद लोग एवं ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लाखों की गाड़ी धू-धू कर जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही छबीलापुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मौके पर पहुंचकर अग्नि शमन को सूचना दिया जब तक अग्निशमन घटनास्थल पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी फिर भी जलती हुई आग पर अग्निशमन के द्वारा काबू पाया गया।
इधर गाड़ी नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान की जा रही है। बताया जाता है कि ड्राइवर की गलती की वजह से स्कॉर्पियो में आग लग गई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो का 1 टायर पंचर हो गया था इतना ही नहीं गाड़ी में रखी स्टेफनी भी पहले से पंचर थी और डराइवर स्कॉर्पियो को रोकने की बजाय चलाता रहा क्योंकि आस-पास कोई पंचर बनाने की दुकान नहीं थी।
स्कॉर्पियो ड्राइवर पंचर की हालात में ही गाड़ी चला रहा था जिसकी वजह से घर्षण के कारण आग की चिंगारी निकली और उसने विकराल रूप ले लिया और लाखों की गाड़ी धू धू कर जल गई।

Join us on:

Leave a Comment