रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया से खबर है जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतन कृष्णा ने आज बेतिया स्थित सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे “ठगों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा” बताया और कहा कि यह गठबंधन सिर्फ सत्ता में बने रहने और कानून की पकड़ से बचने का एक असफल प्रयास है।
उन्होंने कहा, “यह महागठबंधन नहीं बल्कि महा-ठगबंधन है। इसमें शामिल सभी भ्रष्ट नेता मिलकर बिहार की भोली-भाली जनता को ठगने की योजना बना रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि ये लोग आपस में ही एक-दूसरे को धोखा देने में लगे हैं।
कुंतन कृष्णा ने महागठबंधन की आंतरिक कलह पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि “एक तरफ लालू प्रसाद यादव खुद अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जब घर के लोग ही एक-दूसरे को कमजोर करने में लगे हों, तो ऐसे गठबंधन का कोई भविष्य नहीं होता।
उन्होंने आगे कहा कि इस गठबंधन का ना कोई स्पष्ट नेतृत्व है, ना ही कोई नीति और नीयत। “बिना नीति, नीयत और नेतृत्व के कोई भी गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता। महागठबंधन चुनाव से पहले ही अपने आंतरिक विरोधाभासों के चलते बिखर जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि “मोदी जी की सरकार ने देश को सुशासन, पारदर्शिता और विकास का रास्ता दिखाया है, जबकि विपक्ष सिर्फ अपनी व्यक्तिगत स्वार्थ और भ्रष्टाचार को छिपाने की राजनीति कर रहा है। लेकिन जनता अब इनके इरादों को भली-भांति समझ चुकी है।
Byte __भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा




