करंट लगने से वकील की हुई मौत परिजनो में मचा कोहराम!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

खबर सहरसा जिले से है जहां सदर थाना क्षेत्र के धमसेनी गाँव वार्ड 46 में बिजली तार के संपर्क में आने से एक वकील की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल है तो वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक वकील की पहचान सदर थाना क्षेत्र के धमसेनी गांव वार्ड 46 निवासी चूल्ही राम का 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार राम के रूप में हुई है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक वकील अपने घर में पानी का मोटर में बिजली तार जोड़ रहा था उसी दौरान वकील को बिजली करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया। मगर रास्ते में ही जख्मी वकील की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक वकील के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- मृतक वकील का चाचा शिव कुमार राम।
BYTE :- मृतक वकील का चाचा भूपेंद्र राम।
BYTE :- मृतक वकील का परिजन चंदेश्वरी राम।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें