निजी कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री नितीश कुमार दिल्ली रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

ब्रेकिंग न्यूज | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना

पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे कुछ देर पहले अपने आवास से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उनके निजी स्टाफ और सुरक्षा दस्ते के सदस्य भी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा पूरी तरह निजी है, हालांकि राजधानी दिल्ली में उनकी कुछ राजनीतिक मुलाकातें भी संभव मानी जा रही हैं।

इस दौरे को लेकर फिलहाल सरकारी स्तर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
राजनीतिक गलियारों में नीतीश कुमार के इस अचानक दौरे को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

फिलहाल मुख्यमंत्री के कल तक दिल्ली में रुकने की संभावना है।
पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।

रिपोर्ट: पटना ब्यूरो
दिनांक: 5 जून 2025

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें