बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे भागलपुर!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर,कल टीएनबी कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मेलन में शिरकत करने बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रेशमी शहर भागलपुर पहुंचे, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे भागलपुर आकर काफी प्रसन्नता हुई, क्योंकि यहां के शिक्षक संस्थान बहुत पुराने हैं और बहुत ही ख्याति प्राप्त हैं !इस कारण से मेरी जिज्ञासा है कि इन संस्थानों को मैं देखूं ,इसके बारे में मैं जानू और शिक्षा विभाग की तरफ से या सरकार की तरफ से इन संस्थानों को आगे बढ़ाने में जो भी मदद हो सकती है वह हम अवश्य करेंगे !इसी सोच को लेकर अंग की धरती भागलपुर मेरा आना हुआ है !

वहीं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग में अभी लगातार नियुक्तियों का दौर चल रहा है प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है फिर माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी उसके बाद अपने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों की नियुक्ति जारी है, शिक्षकों के अभाव में विद्यालय जो अभी तक चल रहा था जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित रहती थी उसके कारगर निराकरण की व्यवस्था कर रहा हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इससे पूर्णरूपेण सफल होंगे !उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जो नियुक्ति की प्रक्रिया रही चाहे वह प्राथमिक शिक्षकों की हो या माध्यमिक शिक्षकों की हो या बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हुई है अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उसे तुरंत सही किया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment