रिपोर्ट- मिथुन कुमार
:नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड स्थित बड़ी मिसिया गाँव में मंगलवार को आयोजित बाबा बख्तौर पूजनोत्सव के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुँचे। उन्होंने समारोह में भाग लेकर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंच पर राजद के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुधाकर सिंह, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और राजद नेत्री आयशा फातिमा भी उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से आशीर्वाद मांगा और केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हमने शुरू से ही भाजपा, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स विभाग, भाजपा मानसिकता वाले अधिकारियों और केंद्र सरकार से अकेले लड़ाई लड़ी है, क्योंकि हमें यह ताकत आप सभी लोगों ने दी है।”उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को बदहाल और बदनाम करने का काम किया है। लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने वादा किया कि राजद की सरकार बनने पर बिहार में 100% डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी, ताकि राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं को प्राथमिकता मिल सके। तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा की कि सरकार बनने पर परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क माफ किया जाएगा और परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्रों का यात्रा व्यय भी सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि बिहार में पर्चा लीक की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा, “20 साल तक एक खटारा सरकार सिर्फ खुद को श्रेय देती रही है, लेकिन अब बिहार को एक नई दिशा और तेज़ विकास की ज़रूरत है।” इस मौके पर राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा कि आज इस गांव में ग्रामीण और कार्यकर्ताओं का हम देख ऐसा लग रहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार मेंबदलाव होगा। उन्होंने माय बहन योजना पर फोकस करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हर माता एवं बहनों को माय बहन योजना के तहत ₹2500 खाता में देने का काम करेंगे।
बाइट।तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष
बाइट। आयशा फातिमा राजद नेत्री
मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा




