जीविका स्वयं सहायता समूह की दिदियों का बीमा से हुआ जुड़ाव !

SHARE:

अरविंद कुमार मोतिहारी से

पूर्वी चम्पारण जिले में जीविका दीदियों ने बीमा दिवस के रूप में मनाया ।जिसके अन्तर्गत जिले में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े करीब दो लाख से अधिक जीविका दिदियों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJY ) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY ) के अन्तर्गत बीमा कराया गया ।
वहीं बीमा कराने को लेकर जीविका दीदियों मेें गजब का उत्साह देखने को मिला।
वही बीमा कराने के लिए जीविका दीदियों ने सूबह से ही CSP सेंटर पर लम्बी कतार में खड़ी नजर आई ।
यहीं नहीं जीविका दीदियों ने छोटी छोटी टोली बनाकर लोक गीतों द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए बैंक में पहुँची।
उसके अलावा जीविका दीदियों ने रंगोली के माध्यम से भी बीमा के प्रति जीविका दीदियों को जागरूक किया गया ।
वही यह बीमा कार्य आगे भी बीमा जारी रहेगा।
हालांकि इस बीमा दिवस के अवसर सभी बैंक और CSP का सराहनीय सहयोग मिला है।
वही जीविका जिला परियोजना प्रबंधक बरूण कुमार ने बताया गया कि जिले में अब तक लगभग 05 लाख से अधिक परिवारों को जीविका स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा चुका है । बाकी बचे हुए परिवारों को भी जल्द से जल्द बीमा से जोड़ा जाएगा

Join us on:

Leave a Comment