प्रधानमंत्री जी के बिहार आगमन को लेकर ट्रैफिक रूट में महत्वपूर्ण बदलाव-एसपी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 29 मई की शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव:

  • शाम 4 बजे से एयरपोर्ट रूट पर नो एंट्री लागू होगी।
  • एयरपोर्ट जाने वाले यात्री शाम 4 बजे तक जा सकते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ियों की मदद लेनी होगी।
  • पुलिस की गाड़ियों की व्यवस्था तीन अलग-अलग जगहों पर की गई है।
  • प्रधानमंत्री के रोड शो में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

रूट में बदलाव:

  • फुलवारी की तरफ से एयरपोर्ट की तरफ आने वाले रास्ते को शाम 4 बजे के बाद पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
  • जगदेव पथ और आशियाना दीघा रोड से होकर उत्तर की ओर जा सकते हैं।
  • डूमरा चौकी से किसी गाड़ी के आने पर रोक रहेगी।
  • चितकोहरा गोलंबर के रूट से एयरपोर्ट जाने के लिए यात्रियों को टिकट दिखाना होगा।

Join us on:

Leave a Comment