मधुबनी – खजौली में अज्ञात अपराधी ने युवक के कनपटी में मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल गांव में सोमवार की शाम बिरौल मुसहरी में अज्ञात अपराधी ने एक युवक को कनपटी में गोली मार दिया। जख्मी युवक की पहचान बिरौल गांव निवासी मिश्री राम का पुत्र गणेश कुमार राम 26 के रूप में हुई है। गोली उसके कनपटी में लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए खजौली पीएससी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँक्टर ज्योतींद्र नारायण एवं चिकित्सक डॉक्टर अंजलि कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। घटना की सूचना पर खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की जायजा ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के कारण कि खुलासा अब तक नही हो पाया है। फिलहाल खजौली थानाध्यक्ष घटना के अनुसंधान में जुटे हुए है।

Join us on:

Leave a Comment