रिपोर्ट अनमोल कुमार
1 दाहोद में PM मोदी बोले:सिंदूर मिटाने वाले का मिटना तय,आतंकियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी;हमने उनके ठिकाने मिट्टी में मिला दिए
2 मोदी ने वही किया,जो देश ने जिम्मेदारी दी…गुजरात में पीएम बोले:पहलगाम की तस्वीरें देख मेरा खून खौल गया था
3 PM मोदी के रोड-शो में पहुंचा कर्नल सोफिया का परिवार,बहन शायना बोलीं:PM ने महिलाओं को आगे बढ़ाया,वे आज गर्व महसूस कर रहीं
4 प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया,प्रधानमंत्री ने वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई,इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित भी किया
5 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागपुर में स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखी और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिली है,उन्होंने बताया कि अब 60 करोड़ गरीबों को हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है और देश में 23 एम्स स्वीकृत हो चुके हैं
6 देशभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले,अब तक मिले 1009 केस,केरल में सबसे अधिक मरीज,कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं
7 चीन-पाक के खतरे के बीच भारत फिर बनाएगा माइनस्वीपर जहाज,खर्च होंगे 44000 करोड़ रुपये
8 इस योजना को अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा,मंजूरी के बाद भारतीय शिपयार्ड्स से जहाज बनाने के लिए टेंडर मांगे जाएंगे,यह फैसला चीन और पाकिस्तान की बढ़ती समुद्री गतिविधियों के बीच भारत की नौसेना को मजबूत करने के लिए लिया गया है
9 मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा,कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि अच्छे दिन का वादा एक डरावना सपना बनकर रह गया है;खरगे ने किसानों,महिलाओं,रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
10 स्मृति ईरानी हार के 355 दिन बाद अमेठी पहुंचीं,गंगा में डूबे 3 लोगों के परिवार से मिलीं,बेटी फफककर रोई तो गले लगाया
11 मुंबई में भारी बारिश, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भरा,मई में बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड टूटा;पुणे में बादल फटा,घरों में पानी भरा
12 ट्रम्प बोले:पुतिन पूरी तरह पागल हो गए,यूक्रेन पर हवाई हमले के बाद कहा:मैं उनसे खुश नहीं,बेवजह लोगों की जान ले रहे
13 आज से ओपन हुआ ‘द लीला’ होटल्स का IPO,28 मई तक रिटेल निवेशक लगा सकेंगे पैसा,मिनिमम इन्वेस्टमेंट करने होंगे 14,790 रुपए
14 सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 पर बंद,निफ्टी 25,001 पर पहुंचा,जोमैटो का शेयर 4.55% गिरा;मेटल,IT और ऑटो में ज्यादा खरीदारी
15 मुंबई vs पंजाब:आज का मैच जीतकर टॉप-2 में फिनिश करना चाहेंगी दोनों टीमें,जयपुर में पहली बार होगा सामना
16 PM मोदी की दो-टूक: ऑपरेशन सिंदूर पर गैरजिम्मेदार बयान न दें,संयम रखें बीजेपी नेता
17 BIG BREAKING:लालू यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से निकाला,6 साल के लिए किया निष्कासित
18 Covid-19:देश में पैर पसार रहा कोरोना,महाराष्ट्र में 43 नए केस;दो नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
19 एक कमरे के मकान में रह रहा और कर्ज में हूं,सीबीआई की चार्जशीट पर सत्यपाल मलिक
20 भारत को धमकाने वाले सुन लें,बांग्लादेश में दो चिकन नेक;हिमंत की चेतावनी
21 ओवैसी ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी,बहरीन के सामने आतंकिस्तान’ को कर दिया नंगा
22 ट्रूडो के हटते ही रिश्तों में नरमी?जयशंकर की कनाडाई विदेश मंत्री से बातचीत
23 मोहम्मद यूनुस पर भड़कीं शेख हसीना,बोलीं:आतंकी चला रहे सरकार,बांग्लादेश को रखा गिरवी
24 पुतिन का हेलीकॉप्टर यूक्रेनी ड्रोन के बीच फंस गया था,रूसी सेना अधिकारी ने की पुष्टि
25 कोटा सिटी फिर सुसाइड से दहली,जम्मू-कश्मीर की छात्रा ने लगाया फंदा,कर रही थी नीट की तैयारी
26 अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा,भारत के लिए चीन मुख्य दुश्मन,पाकिस्तान बस एक सेकेंडरी खतरा
27 रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल बाद सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली,1000-1000 बंदी लौटे घर
28 ज्योति को आज कोर्ट में पेश की हिसार पुलिस,पिता बोले:अधिकारियों ने कहा मिलने मत आना;इकोनॉमिक सेल ने 2 दिन पूछताछ की
29 हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर लौटी रौनक,होटलों में 90% तक पहुंची ऑक्यूपेंसी,पहलगाम आतंकी घटना के बाद शिमला-मनाली आ रहे टूरिस्ट
30 चुनाव आयोग ने कहा:4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को होंगे उपचुनाव
31 शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में आतंकवाद से लड़ने के भारतीय संकल्प को दोहराया
32 SRH vs KKR Highlights:केकेआर की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार,सनराइजर्स हैदराबाद ने 110 रन से रौंदा
33 चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से हराया,GT हारकर भी IPL टेबल टॉपर,CSK सबसे नीचे;ब्रेविस 19 बॉल में फिफ्टी लगाकर टॉप स्कोरर
34 NDA ने मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रस्ताव पास कर सशस्त्र बलों और पीएम मोदी की प्रशंसा की;साथ ही बैठक में जाति जनगणना,बिहार चुनाव,मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और सुशासन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई
35 पीएम मोदी ने नेताओं को दी नसीहत,कहा:हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं,अनावश्यक बयानबाजी से बचें
36 पीएम ने टो-टूक शब्दों में कहा कि सार्वजनिक जीवन में वाणी की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है,हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं होता है,गैरजरूरी टिप्पणियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं,उन्होंने यह हिदायत हाल ही में विजय शाह,जगदीश देवड़ा,रामचंद्र जांगड़ा जैसे पार्टी नेताओं के पहलगाम नरसंहार और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई विवादित बयानबाजी पर दी
37 इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 25-26 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे हो जाएंगे,इस मौके पर एनडीए इसका पर्दाफाश करेगा और जनता को उन लोगों के बारे में बताएगा जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी
38 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय समाज में बढ़ रहे पश्चिमीकरण का विरोध किया,उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश की प्रगति के लिए आधुनिकीकरण जरूरी है,लेकिन भारतीय समाज का पश्चिमीकरण नहीं किया जाना चाहिए,उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के पश्चिमीकरण से उसके मूल मूल्य नष्ट हो रहे हैं
39 गडकरी ने कहा कि पश्चिमी देश बुनियादी ढांचे,बिजली और पानी की आपूर्ति,संचार,आईटी और जैव प्रौद्योगिकी में प्रभावशाली प्रगति की है;लेकिन सामाजिक मोर्चे पर गिरावट आई है,गडकरी ने दावा किया कि पश्चिम का सामाजिक जीवन तबाह हो रहा है
40 RSS चीफ बोले:ताकतवर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं,कहा:हिंदू एक हों,देश की सेना को भी मजबूत बनाएं, ताकि कोई उसे जीत न सके




