:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के राकेश उर्फ विकास कुमार के अपहरण की घटना होने के बाद जांच करने के लिए उसे गांव पहुंचे बेगूसराय डीआईजी आशीष भारती इस दौरान लोगों से घटना के बारे में डीआईजी आशीष भारती ने जानकारी लिया। वहीं तकरीबन 2 घंटे तक गांव में सभी लोगों से इस मामले में डीआईजी आशीष भारती अपने स्तर से पूछताछ किया। वही डीआईजी आशीष भारती ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा है कि इस गांव में एक अपहरण का मामला सामने आया है। इसी मामले में गांव पहुंचकर जांच करने के लिए पहुंचे हैं।इस दौरान उन्होंने कहा है कि जब से इस घटना की सूचना पुलिस टीम को लगी है पुलिस टीम लगातार छापेमारी अपराधी के खिलाफ कर रही है और वही दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। और जो भी अभियुक्त फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा है कि अगर इस मामले में कोई इनपुट गांव के लोग अपराधी के खिलाफ देते है तो उसको पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। आपको बताते चले कि आज अपहरण के खिलाफ लोगों ने पुलिस के कार्यशैली से नाराज होकर सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। तकरीबन 4 घंटे तक एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वही घटना की सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर किसी तरह जाम को हटाया और परिजनों को अपराधी की गिरफ्तारी और राकेश उर्फ विकास कुमार को शकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया था।तब जाकर यह मामला शांत हुआ। आपको बता दे की साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संमदलपुर गांव से शनिवार की रात हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश उर्फ विकास कुमार के घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग किया था। वहीं फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने राकेश उर्फ विकास कुमार को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया।इस दौरान लोगों ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले कुख्यात अपराधी डब्लू यादव के द्वारा हथियार के बल पर हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश उर्फ विकास कुमार को अपहरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 2 दिन बीत गया है लेकिन अभी तक पुलिस किसी तरह की बरामद की राकेश उर्फ विकास को नहीं की गई है।पुलिस की भूमिका बड़ी संदिग्ध है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की कर रही है।जिसके कारण से इलाके में अपराधी का मनोबल सातवें में आसमान पर बढ़ता ही जा रहा है।
बाइट -आशीष भारती ,डीआईजी बेगूसराय!




