रिपोर्ट अरविंद
समस्तीपुर। रविवार को डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एएसपी संजय कुमार पांडे ने की। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए एएसपी ने बताया कि दिनांक 20 मई 2025 को समय करीब 07:00 बजे सुबह नगर थाना के तहत अनुरूप टॉकीज के पूरब गंडक नदी के बांध के दक्षिण किनारे एक शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुआ। सत्यापन के क्रम में शव की पहचान महेश शर्मा 35 वर्ष पिता स्व राज नारायण शर्मा बहादुरपुर वार्ड नंबर 21 थाना नगर जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। मृतक के शरीर पर कुछ जख्म पाया गया है। जिससे हत्या का मामला पाया गया। तत्पश्चात मृतक के पत्नी ज्योति देवी के आवेदन के अधार पर नगर थाना कांड संख्या 134/25, दिनांक 20. 05.2025, धारा 103 (1)/238/3(5) भा०न्या०स० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी, सदर 1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विशेष टीम द्वारा तकनीकी / मानवीय आसूचना के आधार पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.05. 2025 को घटना कारित करने वाले मनोज साह पिता स्व दीपनारायण साह साकिन बहादुरपुर वार्ड संख्या 21, थाना नगर, जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। जिसमें ये अपना अपराध स्वीकार किए और बताये कि मृतक इनके साथ खाना बनाने में लेवर का काम करता था। उसी कार्य का मृतक का पैसा इनके यहाँ बकाया था। दिनांक 19.05.2025 को रात्रि में मृतक इनके यहां आकर पैसा का मांग किया। पैसा नहीं रहने के कारण ये पैसा नहीं दिए। जिस पर मृतक द्वारा गाली गालौज किया गया एवं दोनों में हाथापाई होने लगा। इसी क्रम में मृतक दांत से इनका अंगुठा काट लिया। जिसपर गुस्सा होकर ये हसुआ से मृतक के सर पर वार कर जख्मी कर दिए एवं ईंट से कुचकर हत्या कर दिए तथा शव को बांध के किनारे छुपा दिए। इनके घर से घटना में प्रयुक्त हसुआ और अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना गया खुन लगा वस्त्र बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि छापामारी दल में पु०नि० शिव कुमार यादव थानाध्यक्ष नगर थाना, पु०अ०नि० निशा भारती नगर थाना, पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, नगर थाना एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया था।




