रिपोर्ट अवधेश कुमार
गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…शादी समारोह में शामिल होने गई एक नाबालिग लड़की को अगवा किया गया… उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया…और फिर ईंट-पत्थर से उसका चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई…आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरा तेजाब से जला डाला…घटना के बाद पूरे इलाके में बवाल मच गया है.
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है… नाबालिग का शव तालाब से बरामद हुआ है…चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और उस पर तेजाब डाला गया था।
परिजनों का कहना है कि शादी की भीड़ का फायदा उठाकर कुछ युवक जो हुस्सेपुर नवका टोला से आए थे, अगवा कर ले गए…लखराव मंदिर के पास तालाब किनारे उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई…हत्यारों ने सबूत मिटाने की नीयत से चेहरा तेजाब से जला दिया और शव तालाब में फेंक दिया…लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो नाबालिग की जान बच सकती थी…घटना के बाद भारी संख्या में लोग जुटे और हंगामा करने लगे…हालांकि मौके पर पहुंचे एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम से जांच कराने की बात कही है….वहीं, भाकपा माले नेता जितेंद्र पासवान ने पुलिस की लापरवाही को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है…उन्होंने इसे बिहार में जंगलराज की मिसाल बताया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है….
BYTE : बुलेट यादव, परिजन
आनंद मोहन गुप्ता, एसडीपीओ हथुआ




